फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   exibition

प्रदर्शनी में चप्पे- चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर

Sun, 22 Dec 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
exibition
एटा। सैनिक पड़ाव पर प्रशासन द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कोई घटना न घटे इसके लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं। यहां आने जाने वाले पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। 28 दिसंबर से सैनिक पड़ाव पर लगने वाली विकास प्रदर्शनी में 200 सरकारी योजनाओं के स्टाल सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। मैदान पर अन्य दुकानें भी लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी में दिन रात कार्यक्रमों का दौर चलेगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रशासन द्वारा ठेका लेने वाली कंपनी को इसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

28 दिसंबर से सैनिक पड़ाव पर लगने वाली विकास प्रदर्शनी का डीएम ने रविवार सांयकाल निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि भव्य पांडाल लगाया जाए। हर हाल में 26 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने को कहा। उन्होंने मैदान पर साफ सफाई कराने के ईओ को निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी सुनील कुमार, एडीएम केपी सिंह, सीडीओ मदन वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed