{"_id":"93fd63e5c4353f9c23f1a2b6ce363ecb","slug":"executive-engineer-office-hit-lock-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता के दफ्तर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता के दफ्तर पर जड़ा ताला
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को अधिशासी अभियंता बिजली कार्यालय
विज्ञापन
का घेराव किया। उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी भी की। बाद में अधिशासी
अभियंता ग्रामीण के नेतृत्व में विभागीय टीम ने किसानों से बात की और मांग
पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त
किया।
यूनियन के प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने बताया कि विकास खंड सकीट के गांव सेनाकलां के 10 किसानों के विरुद्ध विद्युत विभाग ने थाना रिजोर में विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जबकि किसानों के पास कुटीर ज्योति योजना के तहत साढ़े सात रुपये प्रतिमाह के एग्रीमेंट से कनेक्शन हुए थे, लेकिन विभागीय अधिकारी एग्रीमेंट के अनुरूप बिल नहीं ले रहे हैं। इसी मामले को लेकर गत दिनों किसानों ने रिजोर स्थित बिजली विभाग का घेराव किया था।
जहां मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन पूरा न होने पर सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर तेज सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह फौजी, रमेशचंद्र सिंह, प्रेमसिंह वर्मा, केपी सिंह, दयाराम शाक्य, गंगा सिंह, राजवीर सिंह, श्यामा बेगम, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।