{"_id":"9a8de7f3707fbe3772ee38a997ef6475","slug":"excise-duty-off-against-bullion-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार बंद
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आम बजट में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी से छोटे-बड़े सभी दुकानदारों का नुकसान है। इससे सराफा व्यापारी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जल्द ही देश भर के सराफा व्यापारी लामबंद होकर आंदोलन करेंगे। महामंत्री अशोक सराफ , वीरेंद्र सिंह सराफ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में बुधवार को सराफा व्यापारियाें ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। जल्द ही व्यापारी रणनीति बना कर बड़ा आंदोलन करेंगे। सराफा व्यापारी ओमप्रकाश ,निर्मल जैन ने कहा कि आंदोलन के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इस दौरान आनंद जैन, देशबंधु, विनोद वर्मा, रतन वर्मा, दिनेश वर्मा, कल्लू वर्मा, ललित वर्मा, रिंकू वर्मा, विनोद, कल्लू गुप्ता, महादेव, मनोज, जीतू, विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन