फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Examiners evaluated students wearing black ribbons

Etah News: काली पट्टी बांधकर परीक्षकों ने किया मूल्यांकन

Fri, 21 Mar 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Examiners evaluated students wearing black ribbons
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के कार्य को देखते ​डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत। - फोटो : गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के कार्य को देखते ​डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत।
एटा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार को तीसरे दिन किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व अन्य शिक्षकाें ने तीन केंद्रों पर अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मूल्यांकन कार्य किया। शुक्रवार को 42872 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं हो रहीं हैं। संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से संघ मांगों को रख रहा है, लेकिन यह पूरी नहीं हो रहीं है। शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में काली पट्टी बांध विरोध जताया और मूल्यांकन का कार्य भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईस्कूल की 21403 व 12वीं की 21469 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 943 शिक्षकों ने किया। केंद्रों पर डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के बारे में परीक्षकों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed