फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eveteasing with women

महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा

Sat, 21 Mar 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
eveteasing with women
एटा। क्षेत्र में दो महिलाओं ने छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। एक महिला ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीटकर घायल करने और दूसरी ने कपड़े फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा में एक महिला ने तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाए हैं कि 12 मार्च को रोहित सहित चार लोग घर में घुस आए। इन लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर पिता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पिता की हत्या करने के इरादे से सिर में डंडा से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। दबंगों से किसी तरह पिता को बचा पाई। इस दौरान मौके पर ग्रामीण आ गए, इनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी जाते समय मकान में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं थाना पिलुआ में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 13 मार्च को जगपाल सहित सात लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed