फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after extending the last date four times, 40% of the graduate seats are vacant

Etah News: अंतिम तिथि चार बार बढ़ाने के बाद भी स्नातक की 40 फीसदी सीटें खाली

Mon, 11 Aug 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 11 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Even after extending the last date four times, 40% of the graduate seats are vacant
एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में कला, विज्ञान वर्ग में स्नातक के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई। चार बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी महाविद्यालयों की स्नातक की सभी सीट नहीं भर सकी। 40 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

जनता डिग्री कॉलेज परसोंन में बीए की कुल 420 सीटें हैं। 10 अगस्त तक सिर्फ 250 सीटों के लिए आवेदन आए हैं। शेष 170 सीट खाली पड़ी हुई हैं। वहीं एमए में 120 सीटों पर सिर्फ 45 सीटों पर ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमए भूगोल विषय की कुल 60 सीटों में से 40 पर आवेदन मिले हैं। वहीं एमए में संस्कृत विषय की कुल 60 सीटों में से सिर्फ 5 पर आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बीए की कुल 640 सीटें है जिसमें 440 सीटों पर आवेदन आए। वहीं, बीएससी में कुल 360 सीटों में से 150 सीटों पर ही आवेदन मिले हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक में प्रवेश लेने के लिए सबसे पहले अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद 17 जुलाई अंतिम तिथि की। इस दौरान भी सीटें खाली रही। तीसरी बार नामांकन के लिए अंतिम तिथि 24 जुलाई कर दी गई। उसके बाद भी सीट के सापेक्ष आवेदन नहीं आने पर चौथी बार 10 अगस्त तक अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। फिर भी सीटों के सापेक्ष पूरे आवेदन नहीं आ सके हैं।


विश्वविद्यालय की ओर से चार बार अंतिम तिथि को बढ़ाया गया। उसके बाद भी सीट के सापेक्ष आवेदन नहीं आ सके हैं। जितने आवेदन आए हैं उनको दाखिला दिलाया जा रहा है। -लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह, प्राचार्य, जनता डिग्री कॉलेज, परसोंन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed