फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even after 20 years people living in village-like conditions

20 साल बाद भी गांव जैसे हालात में जी रहे लोग

Sun, 05 Dec 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Even after 20 years people living in village-like conditions
सकीट रोड पर रुकमणी विहार में कच्चे मार्ग पर गड्ढे और सफाई के अभाव में पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर बढ़ा और आबादी पूरी रफ्तार के साथ फैलती गई। आगरा रोड पर शहर के पास ही राधा विहार कॉलोनी को बसे हुए 20 साल हो गए। इसके बावजूद यहां लोग गांव जैसे हालातों में जीने को मजबूर हैं। बारिश के दरम्यान तो हालात बदतर हो जाते हैं। उधर सकीट रोड पर बसे रुकमणी विहार के हालात भी अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

न्यू श्याम विहार कॉलोनी के अंदर जाकर राधा विहार कॉलानी बसी हुई है। यहां छोटी-छोटी गलियों में करीब 50 लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। लोगों ने अपना पैसा लगाकर मकान तो अच्छे बना लिए, लेकिन गलियों और नालियों के हालात नहीं सुधर सके। लोगों को उम्मीद थी कि समय के साथ विकास होगा, जो आज तक नहीं हो पाया। सभी गलियां कच्ची हैं और नालियां बनी ही नहीं।
विज्ञापन

विद्युत पोल नाम मात्र को लगे हैं, जिन पर लाइन नहीं डाली गई है, लोग बल्लियों के सहारे केबिलें डालकर कनेक्शन चला रहे हैं।
सकीट रोड पर गांव चिलासनी के अंतर्गत आने वाली रुकमणी विहार कॉलोनी के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। ये कॉलोनी 2005 के करीब बसी थी। गलियां कच्ची हैं, जिसके चलते आवागमन कठिन होता है। नालियां न होने से पानी की निकासी नहीं है। कहीं घर के बाहर पानी जमा हो रहा है तो कहीं प्लॉट में पानी का रुख कर दिया गया है। जलभराव के चलते लोग सड़ांध भरे माहौल में परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed