{"_id":"5f68e5618ebc3ebea03742cb","slug":"eve-teasing-crime-capital-etah-etah-news-agr460298096","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं को छेडछाड़ए विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिलाओं को छेडछाड़ए विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में चार महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट की गई है। इनमें से एक ने छेड़छाड़ के बाद लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
थाना अवागढ़ में एक महिला की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में आरोप है कि वह सिकरारी से शनिवार की दोपहर अपने घर लौट रही थी। तभी योगेश पुत्र उदय प्रताप निवासी नगला गढ़ा सहित चार लोगों ने रोक कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर चार हजार 500 रुपये व अंगूठी लूट ली। थाना अवागढ़ में ही कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने रामदास पुत्र मलखान निवासी उडैरी के खिलाफ छेड़छाड़ कर मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है।
थाना मारहरा में एक महिला ने दिलीप पुत्र मान सिंह निवासी गांव ओरनी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है दिलीप के छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट की। पुत्र बचाने आया तो उसको भी पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। थाना मिरहची में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें आरोप है कि रविवार को मनवीर पुत्र हाकिम सिंह निवासी नवीन नगर घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के ही चार लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर गाली-गलौज की। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।