फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ethaleeton ne dikhaaya damakham

एथलीटों ने दिखाया दमखम

Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ethaleeton ne dikhaaya damakham
जिला युवक समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला युवक समारोह के दूसरे दिन दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद आदि की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें एथलीटों में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 3000 मीटर की दौड़ में डीएवी इंटर कालेज सकीट के आजाद प्रथम, जनता इंटर कालेज नगला सुमेर के दिनेश द्वितीय, जनता इंटर कालेज परसौन के नवनीत तृतीय रहे। चक्का फेंक सीनियर वर्ग में अमरीश भांमरपुर प्रथम, मंजूर अहमद द्वितीय एवं रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज के सूर्यकांत तृतीय रहे।
गोला फेंक में अमरीश भांमरपुर प्रथम, दुष्यंत आदर्श इंका जलेसर द्वितीय, जीआईसी के चंद्रशेखर तृतीय रहे। लंबी कूद में परमेंद्र जनता इंटर कालेज परसौन प्रथम, वसुंधरा के बाबी द्वितीय, आदर्श इंटर कालेज जलेसर के बंटी तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आदर्श जलेसर की आरती प्रथम, भांवरपुर की सोनी द्वितीय एवं धुमरी की शिवानी तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में राजबाला जनता इंका परसौन प्रथम, नीतू एलपीएस अचलपुर द्वितीय एवं कैल्ठा की प्रियंका तृतीय रहीं। चक्का फेंक में बीडीआरएस राजा का रामपुर के गगन प्रथम, सोनी एसजीएस जैथरा द्वितीय एवं आर्य विद्यालय वरना की शिवानी तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ होम सिंह कुशवाहा, आयोजन समिति के संरक्षक हरिश्चंद्र दुबे, डॉ सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, अभिलाख सिंह यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, शिवकुमार दुबे, प्रभात ललित नॉक्स, यश सक्सेना,  विशांत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed