फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etawah youth dies due to electric shock

Etah News: करंट लगने से इटावा के युवक की मौत

Mon, 15 Jul 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Etawah youth dies due to electric shock
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में घर पर काम करते समय विद्युत करंट लगने से इटावा का युवक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी वीरू पुत्र सतीश (35) की घर पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। साडू गोपाल ने बताया की वीरू इटावा जिले के जसवंतनगर का मूल निवासी था। करीब 8 साल से यहां शास्त्री नगर में रिश्तेदारी में रहकर अंडे का ठेल लगाता था। सोमवार सुबह ठेल ले जाने की घर पर तैयारी कर रहा था। तभी विद्युत करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी करंट लग गया। इसके बाद घर की लाइन काटी गई। वीरू अचेत होकर गिर पड़ा। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। लेकिन यहां मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी जैथरा राजकुमार सिंह ने बताया मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed