{"_id":"669013eff20b56994407d6e7","slug":"etawah-became-the-winner-of-t-10-night-cricket-tournament-etah-news-c-163-1-sagr1016-119608-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना इटावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना इटावा
Thu, 11 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में चल रहे टी-10 क्रिकेट मैच का फाइनल मैच बुधवार रात हुआ। जिसमें फिरोजाबाद को हराकर इटावा विजेता बना।
मोहल्ला मेवातियान में 29 जून से नियाजी क्रिकेट क्लब द्वारा टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 15 ओवर में 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम ने 15वें ओवर में जीत हासिल कर ली। फाइनल जीतने वाली टीम को जुनेद मियां और जीतू राठौर की ओर से 61 हजार की धनराशि दी गई।
वहीं उप विजेता टीम को इन दोनों सहित बच्चू पंडित और नफीस की ओर से 41000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच रहीस मियां को 5100 रुपये का इनाम लईक की ओर से दिया गया। आयोजन कमेटी के गुलाम ख्वाजा, बबलू शमसाद, शानू, गुलाम कादिर, साबिर, शफीक, खालिद, अमित गुप्ता, असीम, नईमउद्देन, तय्यब आदि मौजूद रहे।