{"_id":"67d2d308afac690ae6050f36","slug":"etas-son-hoisted-the-flag-of-talent-in-delhi-etah-news-c-163-1-sagr1016-130934-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा के लाल ने दिल्ली में फहराया प्रतिभा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा के लाल ने दिल्ली में फहराया प्रतिभा का परचम
Thu, 13 Mar 2025 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जीता हुआ गोल्ड मेडल दिखाते पुष्पेंद्र यादव।
- फोटो : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जीता हुआ गोल्ड मेडल दिखाते पुष्पेंद्र यादव।
एटा। दिल्ली में चल रही वर्ल्ड पैरा ग्रांड प्रिक्स-2025 में एटा के लाल पुष्पेंद्र यादव ने अपनी प्रतिभा का परचम फहराया। भाला फेंक में बिना किसी बाधा के गोल्ड मेडल पर निशाना साधते हुए जिले वासियों को खुश व गर्वित होने का एक और मौका दिया है।
दिल्ली में वर्ल्ड पैरा ग्रांड प्रिक्स का आयोजन 11 मार्च से शुरू हुआ। इसमें 12 मार्च को भाला फेंक में पुष्पेंद्र का मुकाबला हुआ। उन्होंने बताया कि मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ही थे। प्रतिस्पर्धा कड़ी नहीं हुई, अन्य खिलाड़ियों का थ्रो 50 मीटर के आसपास रहा। उन्होंने आसानी से 60 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीत लिया। बताया कि फिलहाल होली मनाने के लिए गांव आए हैं। इसके बाद खेलो इंडिया के लिए तैयारी करेंगे।
पुष्पेंद्र यादव जैथरा ब्लॉक के गांव भलौल के रहने वाले हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुके हैं। विभिन्न दो साल पहले चीन में हुए पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच चुके हैं। 26 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश सरकार ने उन्हें 75 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद खेल कोटे से उन्हें आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर नौकरी मिली है।