{"_id":"67c9d818a785d6ab720f323d","slug":"etahs-bike-rider-dies-after-colliding-with-a-private-bus-etah-news-c-25-agr1013-707206-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निजी बस की टक्कर से एटा के बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निजी बस की टक्कर से एटा के बाइक सवार की मौत
Thu, 06 Mar 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
हसायन (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार को निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विपिन (24) पुत्र गजराज निवासी बोरा खुर्द थाना कोतवाली अवागढ़ जनपद एटा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे अपनी मौसी के गांव कोंडरा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही विपिन जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव नगला डांडा-जरैरा के बीच पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही अनियंत्रित प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बस की तेज रफ्तार होने के कारण विपिन की बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई गई। विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने बस का पीछा भी किया, लेकिन कुछ दूरी पर चालक बस को छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जरैरा पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने शव और निजी बस को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद विपिन के गांव बोरा खुर्द से उनके परिजन व ग्रामीण और गांव कोंडरा से उनकी मौसी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।