फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Uncontrolled bike hits divider, one dead, one injured

एटा : बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, एक घायल

Wed, 22 Oct 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Etah: Uncontrolled bike hits divider, one dead, one injured
एटा। कस्बा मलावन से बाजार कर घर लौट रहे युवक की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। युवक का सिर सड़क में लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना मलावन के गांव थरौली निवासी मनी उर्फ लोकेश ने बताया कि वह गांव के ही चचेरे भाई शीलू (20) के साथ मंगलवार की देर रात लगभग 10:30 बजे कस्बे से बाजार कर घर जा रहा था। रास्ते में महुआखेड़ा गांव के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसकी वजह से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे की एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने शीलू को मृत घोषित कर दिया। मनी की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। थाना प्रभारी मलावन रोहित राठी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के सुपुर्द किया गया। घायल का आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed