{"_id":"635d612dfe0df912da1e53e9","slug":"etah-the-potholes-in-the-roads-could-not-be-repaired-people-were-hesitant-to-eat-etah-news-agr5516567185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः सड़कों में हो रहे गड्ढों की नहीं पाई मरम्मत, लोग खा रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः सड़कों में हो रहे गड्ढों की नहीं पाई मरम्मत, लोग खा रहे हिचकोले
विज्ञापन
आगरा रोड पर गड्ढों से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शहर की सड़कों में अभी तक गड्ढों की मरम्मत नहीं हो पाई है। चाहे यह सड़क लोक निर्माण विभाग की हो या फिर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की हो। चारों ओर लोग हिचकोले खाते नजर आ रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
वहीं शहर के जीटी रोड, रेलवे रोड, आगरा रोड और अलीगंज रोड पर भी गहरे गड्ढे चुके हैं। जिसकी वजह से लोगों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत के लिए काम भी शुरू कर दिया है।
अलीगंज मार्ग पर पेचवर्क के बाद भी हो रहे गड्ढे
लोक निर्माण विभाग की ओर से अलीगंज मार्ग पर दिवाली से पहले पेचवर्क का काम शुरू कराया गया था। पेचवर्क का काम खत्म होने के बाद भी इस मार्ग पर अभी भी गड्ढे बने हुए हैं। अलीगंज तिराहा से जाते वक्त ही लोगों को गड्ढों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन
जीटी रोड की भी नहीं हुई मरम्मत
शहर के जीटी रोड पर तीन माह पहले जलनिगम ने सीवर लाइन डालने का काम पूरा कर लिया था। उसके बाद से अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। जिसकी वजह से सड़क में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यहां से वाहनों के निकलने की वजह से धूल के गुबार उड़ते नजर आते हैं। लेकिन अभी तक जलनिगम ने जीटी रोड की मरम्मत का कार्य नहीं किया है।
रेलवे रोड पर भी हो रहे गड्ढे
जलनिगम ने सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य किया। लेकिन तीन माह बीतने के बाद ही इस मार्ग पर फिर से गहरे गड्ढे हो चुके हैं। गड्ढे होने की वजह से वाहन हिचकोले खाते नजर आते हैं। जबकि यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है और इसी मार्ग से कई पॉश इलाकों के लिए रास्ता गुजरता है। वहीं इसी मार्ग पर सदर विधायक के आवास के लिए जाना होता है।
आगरा रोड पर भी हो रहे गहरे गड्ढे
आगरा रोड पर दो माह पहले जलनिगम ने सीवर लाइन डालने का काम किया था। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी करा दी। उसके बाद भी इस मार्ग पर गहरे गड्ढे हो रहे हैैं। शहर का यह सबसे व्यस्त मार्ग है। इसी मार्ग से लोग जलेसर, आगरा व फिरोजाबाद के लिए गुजरते हैं। उसके बाद भी इस सड़क पर हो रहे गड्ढों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
अलीगंज मार्ग, आगरा रोड समेत अन्य मार्गों पर पेचवर्क का काम चल रहा है। दिवाली का त्योहार आने की वजह से मजदूर अवकाश पर चले गए थे। जल्दी ही सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा।
- सतीश चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग