फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: The district secured fourth place in the state in the digital crop survey.

एटा : डिजिटल क्रॉप सर्वे में जिले ने हासिल किया प्रदेश में चौथा स्थान

Wed, 17 Sep 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Etah: The district secured fourth place in the state in the digital crop survey.
एटा। डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान में एटा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। अब तक सर्वे का 62 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि जिले में 631817 किसानों का डाटा संकलित किया जा चुका है। यह कार्य समयबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ रहा है। सर्वे में किसानों की भूमि, बोई गई फसल और खेती से जुड़े अन्य विवरण डिजिटल माध्यम से दर्ज किए जा रहे हैं। क्रॉप सर्वे के माध्यम से किसानों की भूमि व फसल का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया रहा है। योजनाओं का लाभ किसानों तक तेजी से पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का उद्देश्य किसानों को सटीक जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है ताकि भविष्य में योजनाओं व उनसे जुड़े लाभों का सीधा फायदा किसानों को मिल सके। इससे कृषि से जुड़ी नीतियों में पारदर्शिता आएगी। समय पर सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले को मिली इस सफलता से किसान और कृषि विभाग दोनों ही उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed