{"_id":"637ba13fce9ed9593f50bef9","slug":"etah-task-force-of-lucknow-suspends-licenses-of-two-fertilizer-vendors-etah-news-agr554207283","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: लखनऊ की टास्क फोर्स ने किए दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: लखनऊ की टास्क फोर्स ने किए दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
एटा। खाद-बीज की दुकान पर कार्रवाई करती टास्क फोर्स की टीम। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शासन से गठित टास्क फोर्स की टीम सोमवार को एटा पहुंची। यहां जांच के दौरान एक व्यापारी निर्धारित से अधिक मूल्य में और एक बिना दस्तावेज के खाद बेचता मिला। दोनों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। जबकि मथुरा की एक बीज कंपनी को नोटिस जारी किया है।
जिले में डीएपी व खाद की ओवररेटिंग पर शिकंजा कसने के लिए शासन स्तर से टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। सोमवार को लखनऊ से आई इस टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा डालते हुए जांच की।
अलीगंज मार्ग स्थित न्यू वर्मा खाद बीज भंडार पर विक्रेता खाद को 270 रुपये ज्यादा में बेचता हुआ मिला। जिसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं कासगंज रोड स्थित वर्मा खाद बीज भंडार पर दुकानदार के पास कंपनी का कोई अधिकार पत्र नहीं मिला। वहीं बीज की पैकिंग पर टैग भी नहीं लगा था।
विज्ञापन
विक्रेता से पूछने पर बताया कि बीज मथुरा की कृष्णा सीड्स कंपनी से लिया गया है। इस पर टीम ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं बीज कंपनी को भी नोटिस भेजा है। टीम में उप कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल व मत्स्य एवं वानिकी अधिकारी योगेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, बीज सहायक जितेंद्र कुमार, खाद सहायक अमित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।