फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Sisters reached the jail and tied Rakhi to their brothers, tears flowed

एटा: कारागार पहुंचकर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, छलके आंसू

Sun, 10 Aug 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Etah: Sisters reached the jail and tied Rakhi to their brothers, tears flowed
एटा। रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल पहुंचने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। जिला कारागार परिसर में बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई। भाइयों को राखी बांधते समय कई बहनों की आंखों में आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से सिविल लाइंस स्थित जिला कारागार में बहनों की भीड़ रही। मुलाकात में बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जेल प्रशासन ने काफी इंतजाम किए थे। जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए। जेलर वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल आने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। जेल परिसर में बाहर वेटिंग रूम में बहनों के बैठने के अलावा जलपान की भी व्यवस्था की गई। सुबह 9 से ही मुलाकात शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह 7 बजे से ही विभिन्न क्षेत्रों से राखी बांधने के लिए बहनें कारागार पहुंचने लगीं। इस बीच हुई बरसात ने जेल प्रशासन के इंतजाम पर कुछ देर के लिए पानी फेर दिया। बारिश बंद होने के बाद बहनों की मुलाकात के लिए बनाए गए बैरिकेडिंग वाले स्थान पर जलभराव हो गया। बारिश के बीच बहनें कतार में छाता लगाए अपनी बारी के इंतजार में खड़ी रहीं। जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कारागार में भाइयों को राखी बांधने के लिए 800 महिलाएं व 300 बच्चे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed