फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Sisters' love for their brothers overflowed, they decorated their wrists with silk threads

एटा: भाइयों पर उमड़ा बहनों का प्यार, कलाई पर किया रेशम के धागों का शृंगार

Sun, 10 Aug 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Etah: Sisters' love for their brothers overflowed, they decorated their wrists with silk threads
एटा। जिलेभर में रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को उत्साह, खुशी व स्नेह के साथ मनाया गया। भाइयों पर बहनों का प्यार उमड़ा। कलाई पर रेशम के धागों से राखी के रूप में शृंगार किया। वहीं भाइयों ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सुबह से घरों में तैयारियां शुरू हो गईं। स्नान के बाद लोगों ने घरों व मंदिरों में पूजा पाठ किया। इसके बाद शुभ मुहूर्त में राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। सुबह, दोपहर, शाम को मुहूर्त के अनुसार बहनों ने भाई की कलाई पर रखी बांधी। बच्चों में खासी उत्सुकता रही।
विज्ञापन

सुबह लोग नए-नए कपड़े पहन कर तैयार हुए। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाई के ललाट पर तिलक किया और राखी को बांध कर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहन को उपहार देते हुए उम्रभर रक्षा का वचन दिया।विभिन्न शहरों व राज्यों से बहनों से राखियां बंधवाने के लिए आने वालों का तांता लगा रहा। शहर के बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ पूरे दिन जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश दुकानों पर खत्म हुआ घेवर
रक्षाबंधन पर घेवर की सबसे ज्यादा मांग रही। दुकानदारों ने क्विंटलों के हिसाब से घेवर पहले से तैयार कराकर रख लिया था। इसके बावजूद शहर की अधिकांश प्रमुख दुकानों पर दोपहर दो बजे तक घेवर खत्म हो गया। लड्डू, सोनपपड़ी, छेना सहित अन्य मिठाई भी बिकीं। कई बहनें मिलावट की आशंका को देखते हुए अपने भाई के लिए सूखे मेवा और चॉकलेट लेकर पहुंचीं।
कैलाशगंज में किया भुजरियाें का विसर्जन
शाम के समय शहर के कैलाशगंज स्थित कैलाश मंदिर के पास प्राचीन तालाब में भुजरियों के विसर्जन के लिए शहर के दूर-दूर इलाकों के लोग पहुंचे। कई अन्य स्थानों पर तालाबों आदि में विसर्जन किया गया। लोगों ने पारंपरिक रूप से पूजन कर विसर्जन किया।
भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
सकीट। बहनों ने भाइयों की आरती कर राखी बांधी और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए। एक-दूसरे को भुजरियां देते हुए गले मिलकर रक्षाबंधन की बधाई भी दी गई। शाम के समय महिलाएं गीत, मल्हार गाते हुए हाथों में भुजरियां लेकर तालाब के किनारे पहुंचीं। संवाद


भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर
मिरहची। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। भाइयों ने उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। सुबह से ही राखी और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। रेडीमेड कपड़े, मोबाइल और ज्वैलरी की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed