फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news wife death husband beaten

Etah News: बीमारी से मायके में महिला की मौत, पति को ससुरालियों ने पीटा

Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
etah news wife death husband beaten
मिरहची। क्षेत्र के चांठी गांव निवासी विवाहिता की रविवार दोपहर बीमारी के चलते मायके में मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना पर मायके पहुंचे पति ने ससुरालियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव चाठी निवासी आनंद की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी नंदनी के साथ हुई थी। परिजन के अनुसार नंदनी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। रविवार को चांदपुर स्थित मायके में उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर आनंद मायके पहुंचा। आरोप है कि वहां ससुरालियों ने नंदनी के दोनों बच्चों के नाम एक-एक लाख रुपये की एफडी कराने की बात कही।
विज्ञापन

आनंद ने इंतजाम होने पर एफडी कराने को कहा। इसी बात से विवाद हो गया। आरोप है कि आक्रोशित ससुरालियों ने आनंद की पिटाई कर दी। बाद में नंदनी के शव को लेकर थाने पहुंचे। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed