फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news vasant panchami

Etah News: धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी, मां शारदे को किया प्रणाम

Sat, 24 Jan 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
etah news vasant panchami
सरस्वती महाविद्यालय में वसंत पंचमी के मौके पर हवन करते शिक्षक। संवाद
एटा/निधौलीकलां। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर कार्यक्रम आयोजित किए। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें सादर प्रणाम किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।आगरा रोड स्थित ज्ञानदीप विद्या भवन पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रार्थना की। विद्यालय प्रबंधक नीलम गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर अमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य विमल कौशल, श्वेता वार्ष्णेय, शिवम सक्सेना, अनुष्का यादव, तरुण राठौर मौजूद रहे। रेलवे रोड स्थित सरस्वती महाविद्यालय में हवन-पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न कराया। मातृ संस्था संरक्षक क्षेत्रपाल उपाध्याय, अध्यक्ष बृजनन्दन माहेश्वरी, सुबोध वर्मा, प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार यादव, अध्यक्ष डाॅ. रामविलास शर्मा, प्रबंधक सर्वेश बाबू दीक्षित आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित डॉ. लोकमन दास पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से वसंत पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक स्वागत पचौरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद सुहानी तोमर ने अपनी नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्या की देवी मां सरस्वती के विषय में जानकारी दी। इस दौरान विजया गौड़ समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


वाईसी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में छात्रों की ओर से मां सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके अलावा शहर में भी वसंत पंचमी पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मां सरस्वती की स्मृति में लोगों ने लंगर लगाकर प्रसाद वितरण किया। मुख्य रूप से व्यापारी वर्ग के शिवराज किशोर स्वर्णकार ने प्रसाद वितरण किया। वसंत पंचमी के पर्व पर किला मार्ग बड़ी माता मंदिर पर मां का यज्ञ कर विधि विधान से पूजन किया गया। चिरंजी लाल गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर मां सरस्वती को विराजमान किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश वर्मा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देशदीपक

वसंत पंचमी पर विद्यालय में नवशिशुओं का विद्यारंभ

अवागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में नवशिशुओं का विद्यारंभ कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में हवन पूजन कर मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि की कामना की गई। इस मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संवाद


वसंत पंचमी पर बच्चों ने किया पथ संचलन

निधौलीकलां। चौधरी चिरंजीलाल गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और वसंत पंचमी पर बच्चों ने पथ संचलन किया। विद्यालय में वसंत पंचमी पर हवन पूजन कर मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पथ संचलन का शुभारंभ थाना प्रभारी जितेंद्र मौर्य ने किया। इसमें सुभाष चंद्र बोस सहित अनेक शहीदों के स्वरूप में शामिल बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed