{"_id":"6acc9e94ada39bed7b0fe31b","slug":"etah-news-thieves-break-into-shiva-temple-steal-nagraj-idol-and-brass-puja-items-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा के शिव मंदिर में चोरी: पूजा के बर्तन, घंटी और दानपत्र तक ले गए चोर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के शिव मंदिर में चोरी: पूजा के बर्तन, घंटी और दानपत्र तक ले गए चोर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश
Mon, 12 Oct 2026 02:17 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:17 PM IST
सार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग स्थित शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोर नागराज, पीतल की थाली, आरती और घंटी समेत पूजा का सामान ले गए। दो घंटे के अंतराल में हुई चोरी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिव मंदिर में चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले पर सनी ने बताया कि उनके पिता रविवार करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करके गए थे।
उस समय मंदिर में पूजा का पूरा सामान मौजूद था। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो नागराज, पीतल की थाली और अन्य सामान गायब था। सनी ने बताया कि घटना के संबंध में उनके पिता राधेश्याम यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद ने थाना राजा का रामपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, मामले पर थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया कि इस मामले में कल लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में मंदिर से पूजा का सामान चोरी किए जाने की बात बताई गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।