{"_id":"68602c6c32dded86ea01830c","slug":"etah-news-tb-patient-died-etah-news-c-163-1-eta1004-135533-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टीबी रोगी की मौत, ओपीडी में 2200 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टीबी रोगी की मौत, ओपीडी में 2200 मरीजों का उपचार
विज्ञापन
मेडिसिन वार्ड में मरीजों को देखते चिकित्सक।
- फोटो : संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 2200 से अधिक मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार कराया। सबसे अधिक बुखार, पेट दर्द और सिर दर्द के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। दूसरी ओर, एक टीबी मरीज की मौत हो गई।मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे राजवीर (50) निवासी बझेड़ा थाना मिरहची को लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पिंकी ने बताया कि कई माह से टीबी का इलाज चल रहा था। शाम को तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजवीर पुताई का काम करते थे।
मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 2200 से अधिक मरीजों ने पर्चे बनवाए। मेडिसिन विभाग में बुखार, पेट दर्द और सिर दर्द के करीब 800 मरीजों ने उपचार लिया। डॉ. कासिफ ने बताया कि बुखार के मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई थी, जिसमें दो मरीज मलेरिया पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराने की कहकर चले गए। वहीं, सांस के मरीजों की भी संख्या अधिक रही। यहां पर करीब 200 से अधिक सांस के मरीजों को उपचार दिया गया।
--
इन बातों का रखें ध्यानः
- सुबह खाली पेट नींबू पानी या गुनगुना पानी पीएं।
- बाहर की खुली रखी हुई चीजों को न खाएं।
- दिन में अधिक से अधिक पानी पीएं।
- फास्ट फूड का सेवन करने से बचें।