{"_id":"64a85917771f05bb4b06a06c","slug":"etah-news-tantrik-abduct-mother-daughter-etah-news-c-163-1-sagr1017-1932-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला और उसकी नाबालिग बेटी को अपहृत कर ले गया तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला और उसकी नाबालिग बेटी को अपहृत कर ले गया तांत्रिक
विज्ञापन
दिल्ली के ध्यानार्थ
13 वर्षीय बेटी को लेकर तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने जाती थी महिला
दिल्ली की रहने वाली हैं मां-बेटी, मामा ने लिखाई तांत्रिक सहित दो पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने बीमार महिला को झाड़-फूंक से स्वस्थ करने के झांसे में ले लिया। छह महीने से उसे अपने पास बुलाता रहा। महिला 13 वर्षीय बेटी को साथ ले जाती थी। मौका पाकर तांत्रिक दोनों को अपह्त कर ले गया। महिला के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक का कहना कि बहन दिल्ली में रहती है। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसके चलते बहन और 13 वर्षीय भांजी को गांव लेकर आया था। तांत्रिक कोमल सिंह निवासी बेहटा थाना पिलुआ से झाड़-फूंक शुरू कराई। बहन के साथ अक्सर भांजी भी जाया करती थी। इसी बीच तांत्रिक की नीयत खराब हो गई और वह बहन को जल्दी-जल्दी बुलाने लगा।
आरोप है कि 27 जून को तांत्रिक ने मां-बेटी को बागवाला चौराहा पर बुलाया और अपने चाचा वीरन सिंह के सहयोग से दोनों का अपहरण करके ले गया। थाने पर जाकर पुलिस को पूरी बात बताई। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है। महिला के तांत्रिक से नजदीकी संबंध हो गए थे। इसके चलते वह मर्जी से गई है। हालांकि गंभीरता से तलाश की जा रही है।