Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news school manager attacked

Etah News: रंजिश के चलते विद्यालय संचालक पर चलाई गोली

Fri, 07 Jul 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
etah news school manager attacked
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम में विद्यालय संचालक पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई गई। बाल-बाल बचे संचालक ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि गांव कसैटी में पिटाई के बाद महिलाओं से अभद्रता और लूट करने का मुकदमा लिखाया गया है। गांव नगला घनश्याम निवासी रूमाली सिंह ने बताया कि गांव में ही विद्यालय संचालित हो रहा है। गांव के राजेश कुमार, इसके भतीजे मुरारी लाल, सोनू और रोहित रंजिश मानते हैं। इससे पहले तीन बार हमला कर चुके हैं। 5 जून की रात करीब 8 बजे वह एटा शहर से दावत खाकर घर लौट रहा था। तभी गांव के बाहर घात लगाए बैठे चारों लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हत्या करने के इरादे से गोली चलाई। फायर होने पर मैं जमीन पर बैठ गया, जिससे जान बच गई।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव कसैटी निवासी परशुराम ने गांव के राजीव सहित तीन के खिलाफ अदालत के आदेश रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 3 सितंबर 2022 को राजीव आदि घर में घुस आए थे। हमला कर पिटाई की और गालीगलौज कर धमकी दी। पत्नी के साथ अभद्रता की गई और उसकी चेन व कुंडल लूट कर ले गए थे। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि दोनों मामले तहरीर के आधार पर दर्ज किए गए हैं। जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed