फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS road accident death

Etah News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दंपती सहित 7 घायल

Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS road accident death
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है। जबकि एक दंपती सहित 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज मेंं भर्ती कराया गया। इनमें से 3 को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव विरामपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जितेंद्र कुमार (28) निवासी बमनई थाना पिलुआ की मौत हुई है। मौसा रामकिशोर निवासी चौथामील ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे कासगंज में गल्ला बिक्री करके लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं थाना सकरौली क्षेत्र स्थित गांव अहरई के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में महेश कुमार (45) निवासी गढ़ी धर्मी थाना नगला सिंघी फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीएचसी चुरथरा से आगरा रेफर किया गया, यहां रविवार की सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव लोथरा निवासी बालकिशन, मोहन सिंह और नेत्रपाल को पैदल जाते समय शनिवार की शाम करीब 7 बजे बाइक सवारों ने रौंद दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। इस हादसे में बाइक सवार आशीष कुमार निवासी कंगरौल थाना मलावन और विवेक कुमार निवासी नगला हंसी थाना सकीट को भी गंभीर चोटें आईं। इन दोनों को रेफर किया गया है। थाना बागवाला क्षेत्र काली नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अवनीश कुमार, इसकी पत्नी सरस्वती निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर शनिवार की देरशाम घायल हो गए। अवनीश की हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed