फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rain crop damage

बूंदाबांदी : दिन में मौसम सुहावना, दोपहर में बढ़ी उमस और गर्मी

Wed, 03 Jun 2026 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
etah news rain crop damage
कस्बा मिरहची में मंगलवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद कटी पड़ी मक्का की फसल को समेटते किसान। संवा
एटा। जिले में मंगलवार तड़के हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से उमस और गर्मी का असर फिर महसूस किया गया।
विज्ञापन


बारिश से मक्का की फसल को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, खेतों में कटी पड़ी मक्का और चिकोरी की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही हल्की बारिश और बिजली की गर्जना की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की थी। वहीं, दोपहर होते-होते धूप निकल आई। इस दौरान धूप और उमस के कारण लोग छांव की तलाश करते दिखे। बाजारों में भी दोपहर के समय चहल-पहल अपेक्षाकृत कम रही। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव और पर्याप्त पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का के लिए फायदा, चिकोरी को नुकसान
बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खेतों में खड़ी मक्का की फसल के लिए यह बूंदाबांदी लाभदायक साबित हो सकती है क्योंकि इससे फसल को नमी मिलेगी। दूसरी ओर जिन किसानों की मक्का की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है, उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। चिकोरी उत्पादक किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसान प्रेमकिशोर, भुवंरपाल, गजराज सिंह, रामेश्वर कुमार ने बताया कि बारिश से फसल सड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed