{"_id":"64d67689e03ef0b5970d7b06","slug":"etah-news-police-encounter-on-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-3700-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ पुलिस की बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे मैक्स पिकअप सवार बदमाशों से मठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से बचाव में की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जब कि एक आरक्षी बदमाशों की गोली लगने से जख्मी हुआ। दोनों घायलों को पुलिस ने रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दो बदमाश भागने से सफल रहे हैं। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एका बसुंधरा रोड पर रात करीब 11.30 बजे चेकिंग की जा रही थी। तभी एका की तरफ से एक मैक्स पिकअप आती दिखाई दी, पुलिस टीम ने वाहन को रुकवाने का इशारा किया तो चालक वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पिकअप में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 25 हजार रुपए का इनामिया बशीर उर्फ फौजी निवासी रोहिंडा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर हाल निवासी नदरई कासगंज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसके साथी कल्लू और भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।
एएसपी ने बताया कि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में थाना अवागढ़ में तैनात आरक्षी बहादुर कुंतल घायल हो गया। दोनों घायलों को रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बदमाश से तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं, जब कि मैक्स पिकअप को कब्जा में लिया गया है।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध लूट, डकैती एवं गैंगस्टर के करीब 16 मुकदमे पंजीकृत हैं। पिछले दिनों कोतवाली नगर पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी फरार हुआ, इसके बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। कोतवाली नगर क्षेत्र में सीमेंट व्यवसाई के साथ लूट में इसी मैक्स का उपयोग किया गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।