फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news lady died misteriously

Etah News: चारपाई पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 12 Jul 2025 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
etah news lady died misteriously
अर्चना - फोटो : फाइल
एटा। दो माह पूर्व विवाह के बंधन में बंधी महिला का शुक्रवार को फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को शव चारपाई पर मिला। पिता ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है।गांव नागर कंचनपुर थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज निवासी भंवर सिंह ने बताया कि 6 मई को बेटी अर्चना (23) का विवाह गांव नगला पवल निवासी शीलेंद्र के साथ किया था। उस समय सामर्थ्य के अनुसार घर गृहस्थी का सामान दिया था। शीलेंद्र दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। घर पर ससुरालीजन बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे अर्चना ने अपनी मां और पिता से बात की थी। मृतका के चाचा किताब सिंह ने बताया कि भतीजी से बात करने के बाद भाभी ने दामाद शीलेंद्र से भी बात की थी। इसके बाद लगभग 11.30 बजे यहां से फोन कॉल आया कि अर्चना की तबीयत खराब है। हम लोग पहुंचे तो चारपाई पर अर्चना का शव रखा हुआ था और घर पर सिर्फ सास मौजूद थी। आरोप है कि अगर फंदा लगाती तो पूरे गले पर निशान होता मगर अर्चना के गले पर हल्का सा चिन्ह है। यह देखकर लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed