Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news jalesar loot case revealed

Etah News: शिक्षिका से लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
etah news jalesar loot case revealed
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र स्थित रामगढ़ी पेट्रोल पंप के पास 30 जून की शाम करीब 4 बजे शिक्षिका मीरा यादव को तीन बाइक सवारों ने लूट लिया था। शिक्षिका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अवागढ़ से अपने पुत्र के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। पुलिस ने शनिवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया है और सामान भी बरामद किया है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि शिक्षिका से लूट करने वाले उमेश कुमार निवासी हबीउल्लापुर उर्फ मिलक थाना जलेसर और इसी गांव के एक नाबालिग को पकड़ा गया है। इन दोनों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि गांव के ही मनोज उर्फ मैनेजर के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। इनसे लूटा गया लेडीज पर्स, दो मोबाइल, एक चाबी का छल्ला और लूट में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने खाने-पीने, कपड़े आदि के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की दुनिया को अपनाया था। सूनसान रास्तों पर ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और स्कूटी सवार आदि को अपना निशाना बनाकर वारदातें करते थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पहचान के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed