{"_id":"69d1585ce1f63475fb026e20","slug":"etah-news-husband-tortured-etah-news-c-25-agr1004-1027318-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी, प्रेमी और मकान मालिक ने काटा पति का गुप्तांग, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी, प्रेमी और मकान मालिक ने काटा पति का गुप्तांग, प्राथमिकी
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले युवक ने पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक पर पिटाई करने और चाकू से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हालांकि सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। इससे उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर अन्यत्र रहना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे।
आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।