फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news hpv vaccine

Etah News: 5733 किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन

Wed, 22 Jul 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
etah news hpv vaccine
एटा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन कर गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले में 5733 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं प्रतिदिन जिले में 1197 सत्रों पर एचपीवी वैक्सीन लगाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक 5733 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें सर्वाधिक ब्लॉक शीतलपुर में 934, अवागढ़ में 830, अलीगंज में 781, जलेसर में 763, जैथरा में 613, सकीट में 532, मारहरा में 497, निधौलीकलां में 428, एटा अर्बन क्षेत्र में 355 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 21445 किशोरियों को वैक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शासन से पांच हजार से अधिक डोज जिले में पूरी लगाई जा चुकी है। उसके बाद शासन से और डोज जिले में भेजी गई है। लक्ष्य के अनुसार ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जहां पर नियमित टीकाकरण के साथ-साथ एचपीवी वैक्सीनेशन का कार्य टीमों से कराया जा रहा है। ब्लॉक अलीगंज को 3354, अवागढ़ को 1958, जैथरा को 2477, जलेसर में 2284, मारहरा में 2013, निधौलीकलां में 2410, सकीट में 2494, शीतलपुर में 2690, एटा अर्बन को 1765 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वैक्सीनेशन के लिए जिले में 1197 सत्र संचालन किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed