Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news home collapse lady died

Etah News: बारिश के चलते भर-भराकर गिरा मकान, वृद्धा की मौत

Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
etah news home collapse lady died
एटा। थाना सकीट क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में एक वृद्धा दब गई। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव नगला हमीर निवासी 70 वर्षीय रूमाली देवी की मौत हुई है। बेटा मुकेश ने बताया कि वह चार भाई हैं, मां उनके साथ ही रहती थी। शुक्रवार की शाम करीब 3.30 बजे कमरे में झाडू लगा रहीं थीं। तभी अचानक मकान छत सहित गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज हुई और चीखपुकार मच गई। गांव के लोग एकत्रित हो गए। मां को देखा तो वह दिखाई नहीं दी। इसके बाद मलबे में तलाश की गई।
विज्ञापन

करीब 30 मिनट बाद मलबा हटाकर मां को निकाला। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। वाहन की व्यवस्था करके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां बमुश्किल 15 मिनट ही इलाज चल सका। प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मकान गिरने से वृद्धा की मौत हुई है, अन्य कोई घायल नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। तब तक वृद्धा को मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन

---------
मकान गिरने से दो लोग घायल
अलीगंज। विकासखंड क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बरसात में मौजीराम का कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। इसमें मौजूद मौजीराम और प्रशांत दब गए। आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं मलबे में दबकर खाने-पीने आदि सामान खराब हो गया। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed