फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news heat waves

Etah News: भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित, तापमान 41 डिग्री के पार

Wed, 24 Jun 2026 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
etah news heat waves
तेज धूप व गर्मी से राहत पाने के लिए तहसील सदर गेट पर गन्ने का रस पीते बाइक सवार राहगीर। संवाद - फोटो : संवाद
एटा। जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और लू के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित रहा। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों को धूप और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। दोपहर के समय गर्मी का असर सबसे अधिक देखने को मिला। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। दोपहिया वाहन चालकों को सफर के दौरान कई स्थानों पर रुककर राहत लेनी पड़ी। लोगों ने गन्ने का जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से कुछ राहत पाने का प्रयास किया। शाम के समय मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। लोगों को अभी गर्मी और लू से सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed