{"_id":"651c571903a2bf19e10791c7","slug":"etah-news-gaushala-etah-news-c-163-1-sagr1016-6275-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 30 अधिकारियों को 30 गोशालाओं की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 30 अधिकारियों को 30 गोशालाओं की कमान
विज्ञापन
एटा। सरकारी गोशालाओं में भूसा, चारे, इलाज की समस्या को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। हर गोशाला में व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए ताकत झोंकी जा रही है। साथ ही सख्ती भी बरती जा रही है। तीन लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब 30 जिला स्तरीय अधिकारियों को 30 गोशालाओं की देखभाल की कमान सौंपी गई है। यदि गड़बड़ी होती है तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।
जिलास्तरीय अधिकारियों को गोशालावार नोडल अधिकारी बनाया गया है।जो नियमितरूप से गोशालाओं का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट डीएम प्रेम रंजन सिंह को सौंपेंगे। यही नहीं, संबंधित क्षेत्र के बीडीओ, ईओ, तहसील क्षेत्र में एसडीएम और पूरे जिले में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पीने का पानी, साफ-सफाई, केयरटेकर के रहने की व्यवस्था बेहतर रखने की हिदायत दी गई है।
-- -- -- -- -- -
इन अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मुनेशवीर सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, संजय कुुमार ड्रेनेज खंड, एक्सईएन सिंचाई तुषारकांत राजन, एई एमआई डीपी सिंह, एक्सईएन जल निगम शहरी तारिक अली, एक्सईएन नलकूप प्रकाश चंद्र, मंडी सचिव अरुण यादव, एलडीएम सुनील कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी मनोजकांत, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार, प्राचार्य डायट डॉ. जितेंद्र सिंह, एडी मत्स्य आरके श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा, जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी, एआरटीओ सत्येंद्र कुमार, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, डिप्टी आरएमओ नंद किशोर, डीएचओ सुनील कुमार, डीआईओएस चंद्रकेश सिंह, बीएसए दिनेश कुमार, दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अजीत कुमार, डीपीओ संजय सिंह, जीएम डीआईसी प्रेमकांत, डीडी कृषि रोताश कुमार, डीएओ मनवीर सिंह, एआईजी स्टांप चंद्रभान और डीपीओ यश वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।