{"_id":"69d812d4695ff990280f9c81","slug":"etah-news-galla-mandi-election-etah-news-c-163-1-eta1002-148936-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कृषि उत्पादन और गल्ला मंडी समिति में 15 दिन में होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कृषि उत्पादन और गल्ला मंडी समिति में 15 दिन में होंगे चुनाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन गल्ला मंडी समिति में मंडी अध्यक्ष पद के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल से पहले चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। पुरानी कमेटी को पहले ही भंग किया जा चुका है। नई चुनावी प्रक्रिया का मार्ग साफ हो गया है।
चुनाव कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी इस बार बृजेश गुप्ता को सौंपी गई है। चुनाव व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए समिति ने सदस्यों के रूप में नवजोत सिंह वर्मा, भूदेव कुमार गुप्ता, प्रवीन कुमार, संजू गुप्ता, अनिल यादव, बबलू नरहेरा व दिनेश गुप्ता को मनोनीत किया है। मंडी समिति में कुल 475 पंजीकृत मतदाता हैं। चुनाव की तारीख का औपचारिक ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही मंडी में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले 15 दिनों में मंडी चुनाव पूरी तरह से चर्चा का केंद्र बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
पूर्व कमेटी के सदस्य अजीत पालीवाल ने बताया कि वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसके तहत उन्हीं आड़तियों के वोट बनाए जाएंगे, जो लाइसेंस धारक हो और जिन्होंने समय से मंडी शुल्क जमा किया हो। अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया के बाद कोषाध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव किया जाएगा।