{"_id":"63bef440b0401e43287e2847","slug":"etah-news-etah-news-agr5600672191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 61,639 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 61,639 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार 61,639 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम सोमवार रात विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके तहत 16 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा तीन और इंटरमीडिएट की परीक्षा चार मार्च को समाप्त हो रही है। परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां कर ली गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया, वहां एक सप्ताह के अंदर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने बताया जिले में 61,639 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। जिले में 101 केंद्र बनाए गए हैं।
21 जनवरी से होनी है प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। यह परीक्षा 21 जनवरी से होगी। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा समय से कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
जिले में यूपी बोर्ड से संचालित विद्यालय : 563
जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या : 101
हाईस्कूल के परीक्षार्थी : 34,289
इंटर के परीक्षार्थी : 27,350