फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news

Etah News: अपराध करने वाले हाथों ने थामी कुदाल और फावड़ा, जिला जेल परिसर में जैविक खाद से लहलहाने लगी फसल

Wed, 11 Jan 2023 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
etah news
जेल में जैविक तरीके से की गई गोभी को देखते जेल अधीक्षक। - फोटो : ETAH
एटा। जिला जेल में बंदी जैविक खेती कर रहे हैं। आलू के साथ सब्जियां उगाई जा रही हैं। यहां पिछले साल से प्राकृतिक और जैविक तरीके से खेती करना शुरू किया गया। आलू की अच्छी पैदावार हुई।
विज्ञापन

बंदियों और कैदियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनानेे के लिए जेल परिसर के अंदर स्थित कृषि फार्म में हरी सब्जियों की खेती कराई जा रही है। यहां उगाई गई सब्जियां ही जेल की रसोई में पकाई जाती हैं। पिछले साल बंदियों की मेहनत से करीब 350 क्विंटल आलू पैदा हुआ। इसे इस्तेमाल करने के अलावा कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया। संवाद
विज्ञापन

जैविक खेती कर संभाल रहे अपनी सेहत
कारागार में निरुद्ध कैदियों, बंदियों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, उन्हें ताजी हरी सब्जियां मिल सकें, इसके लिए जिला जेल परिसर में जैविक खेती कराई जा रही है। जेल आने से पहले खेतीबाड़ी करने वाले बंदियों को खेती करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन एकड़ में 60 बंदी करते हैं खेती
जिला कारागार में लगभग तीन एकड़ का कृषि फार्म है। इसमें खेती होती है। इस समय आलू, बैंगन, पालक, गाजर, चुकंदर, गोभी, अरबी, पत्ता गोभी, चना, मूली, शलजम आदि की पैदावार हो रही है। यहां करीब 60 बंदियों की ड्यूटी खेती करने में लगाई गई है।

पिट बनाकर तैयार की जाती है खाद
जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि जेल में पिट बनाकर जैविक खाद तैयार की जाती है। गड्ढा खोदकर इसमें सब्जियों के अवशेष और पेड़-पौधे के पत्ते आदि डालकर जैविक खाद तैयार करते हैं। इसे फसलों में डाला जाता है।
पिछले साल ये हुई पैदावार
आलू : 350 क्विंटल
अरबी : 12 क्विंटल
फूलगोभी: 116 क्विंटल
पत्ता गोभी: 120 क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed