फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news, etah latest news, etah today news, etah viral news, etah news update

Etah News: अब सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल, कांपे लोग

Thu, 08 Feb 2024 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Feb 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
etah news, etah latest news, etah today news, etah viral news, etah news update
एटा। जिले में कोहरे व शीतलहर के बाद अब सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रहीं हैं। वहीं दिन में खिली तेज धूप भी सर्दी से राहत नहीं दे पा रहीं हैं। किसानों का कहना है कि अगर इसी प्रकार से तेज हवा चली तो फसलों में नुकसान होने की आशंका है। हवा की वजह से फसलें गिर जाएंगी। वहीं खेतों से नमी कम हो जाएगी और फसल में पानी लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बरसात के बाद लोगों को लग रहा था कि अब सर्दी से राहत मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। कोहरा व शीतलहर तो नहीं सता रहे, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण तेज सर्द हवाएं जरूर चल रहीं हैं। जिसके कारण लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। सर्द हवाओं की चपेट में आकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। किसान रमेश कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने से खेतों की नमी समाप्त हो रही है। इसके कारण फसल की सिंचाई करनी पड़ेगी। सरसों की अधिकतर फसल पकने के कगार पर है। पानी लगने के बाद फसल के गिरने की आशंका है। जिसकी वजह से फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तेज हवा चलने से खेतों की नमी समाप्त हो जाएगी और फसल की सिंचाई करनी पड़ेगी। सिंचाई के बाद फसल के गिरने की आशंका है। जिससे फसल की पैदावार प्रभावित होगी। -शैलेष कुमार, छछैना
--------------
सर्द हवा चलने से सर्दी लगातार पड़ रही है। वहीं फसलों पर भी प्रभाव पड़ेगा, सिंचाई के बाद सरसों व गेंहू की फसल के गिरने की आशंका है। जिससे पैदावार पर असर होगा। -प्रवीन कुमार, सैंथरी

-----------------
जिस प्रकार से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं, उससे सर्दी बरकरार है। वहीं मौसम में परिवर्तन से फसलों की सिंचाई करनी पड़ेगी। आगे भी हवा चलना जारी रहता है तो फसलों की पैदावार भी प्रभावित होगी। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक
--------------
दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed