फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS ELECTRIC SUPPLY

Etah News: आठ घंटे बाधित रही सुनहरी नगर की बिजली आपूर्ति

Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS ELECTRIC SUPPLY
एटा। ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर बुधवार को शहर की पॉश कालोनी सुनहरी नगर में दोपहर 11 बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग उमस भरी भीषण गर्मी में परेशान रहे। शाम को इन्वर्टर के जवाब देने पर पानी का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन


सुनहरी नगर में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे तेज धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होते ही सुनहरी नगर, आंशिक बापू नगर, पीपल वाली गली की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी आने से 100 से अधिक मकानों की बिजली आपूर्ति बंद रही। तीन-चार घंटे बीतने पर भी आपूर्ति शुरू न होने पर लोग गर्मी से बेचैन होने लगे। दोपहर को पसीने से लथपथ बच्चों के स्कूल से घर पहुंचने पर बिजली न होने पर अकुलाने लगे। संपर्क किए जाने पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कर्मचारियों की टीम काम कर रही है, शीघ्र आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बिजली अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने कुछ देर तक गर्मी सहन की, लेकिन शाम चार बजे तक आपूर्ति शुरू न होने पर लोग उमस से परेशान होने लगे। कई घंटे का समय बीतने पर शाम पांच बजे के बाद इन्वर्टर के जवाब देने पर महिलाओं और बच्चों का घर में रहना मुश्किल हो गया, उमस से महिलाएं और बच्चे बेचैन होने लगे। लगातार कई घंटे आपूर्ति बंद रहने पर पानी का संकट पैदा हो गया। कई घंटे की मेहनत के बाद शाम सात बजे सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनल खराबी आने से सुनहरी नगर के ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर बिजली आूपर्ति बाधित रही थी। ट्रांसफार्मर सही कराने को जानकारी मिलते ही कर्मचारियों की टीम भेज दी गई थी। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर ट्रांसफार्मर को सही कर आपूर्ति शुरू करा दी है।
दिलीप भारती, एसडीओ प्रथम विद्यऊत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed