फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news electric cut

Etah News: बेहिसाब बिजली कटौती से न दिन में चैन न रात को सुकून

Mon, 20 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
etah news electric cut
एटा। एक सप्ताह से पूरे शहर में बिजली की बेहिसाब कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस में हो रही बेहिसाब कटौती से लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न रात को सुकून। उमस और गर्मी से परेशान लोग करवटें बदलकर रात काट रहे हैं। नींद पूरी न होने पर लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सुबह जागने से रात को सोने तक 24 घंटे चल रहे बिजली कटौती के खेल से लोगों का जीना दुश्वार को गया है। सुबह के समय कई बार ट्रिपिंग की समस्या से रसोई में काम करने वाली महिलाएं परेशान रहती हैं। पूरे दिन ट्रिपिंग, शटडाउन, ब्रेकडाउन, कटौती की समस्या रहती है। रात में सोने के समय पर बार-बार कटौती से लोग उमस और गर्मी में चैन से सो भी नहीं पा रहे, इधर सूक्ष्म कीड़ों के काटने पर लोग बिलबिला जाते हैं। शनिवार की रात को हर 20-30 मिनट के बाद दो-दो घंटे की कटौती रही। रात 12.30 बजे सप्लाई शुरू होने पर तीन बजे तक वोल्टेज की समस्या ने बेहाल कर दिया। गर्मी और उमस से बेचैन लोग कमरों से बाहर निकलकर बाहर और छत पर टहलते नजर आए। तीन बजे सप्लाई शुरू होने के बाद पांच बजे से फिर ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed