{"_id":"65170d944f6ca527d404cb36","slug":"etah-news-dypty-cm-road-negligence-etah-news-c-163-1-sagr1016-6074-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो दिन भी नहीं टिक सकी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो दिन भी नहीं टिक सकी सड़क
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आए तो सड़कों को चमकाने की होड़ मच गई। उनके आने से पहले रातों-रात मरम्मत करा दी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन महीने से मरम्मत की राह देख रही सड़क एक रात में चकाचक हो गई। लेकिन दो दिन में ही हाल देखकर यह लग रहा है कि सड़क जनता के लिए, नहीं केवल नेताजी के लिए ही बनवाई गई। जो उनके जाते ही उखड़ना शुरू हो गई हैं। जल निगम और लोक निर्माण विभाग ने जीटी रोड, कचहरी रोड, गांधी मार्केट, जेल रोड पर सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए काम कराया था। इनमें से जीटी रोड पर जेल रोड दो दिन में जवाब दे गई हैं। अन्य स्थानों की भी स्थिति टिकाऊ नहीं है।
दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से उखड़ीं गिट्टी
सबसे बुरी स्थिति जीटी रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे की थी। इसके एक ओर बड़े-बड़े गड्ढे करीब तीन महीने से बने हुए थे। सावन के दौरान कांवड़ियों के लिए भी मरम्मत नहीं की गई। केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिए गए थे। जबकि पिछले एक महीने से तो इन गड्ढों में ईंट-पत्थर आदि मलबा भरा जा रहा था। डिप्टी सीएम के आने से पहले 26 सितंबर की रात में चौराहा पूरी तरह चमका दिया गया। 27 को डिप्टी सीएम आए और 28 को चले गए। शाम से ही यहां की गिट्टी उखड़ना शुरू हो गईं।
जेल रोड पर उभर आई मिट्टी
कचहरी रोड से आगरा रोड को मिलाने वाली जेल रोड की हालत भी बेहद खराब है। यहां सीवर लाइन का काम होने के बाद कई बार मरम्मत हो चुकी है। लेकिन गुणवत्ता की खामी के चलते बार-बार यहां गड्ढे हो जाते हैं। पिछले लंबे समय से तो इन गड्ढों को ठीक ही नहीं कराया गया था। जबकि पुलिस लाइन इसी रोड पर है। जहां डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर उतरना था। यहां भी मिट्टी का भराव किया गया और उसके ऊपर गिट्टी व डस्ट भर दी गई। दो दिन में अंदर से मिट्टी निकलकर बाहर आ गई है।
विज्ञापन
लोग बोले
सड़कों की मरम्मत होना अच्छी बात है। लेकिन किसी नेता के आने पर ही मरम्मत हो और दो दिन में फिर गड्ढे हो जाएं, यह तो सही नहीं। सीधे-सीधे भ्रष्टाचार और नेताओं व जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा काम हो गया।
-कृष्णकांत, ठंडी सड़क
लंबे समय से हम लोग सड़कों की मरम्मत होने का इंतजार कर रहे थे। डिप्टी सीएम के आने के बहाने ही सही, काम हुआ तो संतुष्टि हो रही थी। लेकिन दो दिन में ही सड़क फिर उखड़ने लगी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि काम कितने दिन रुकेगा।
- नेकराम, वाहनपुर
हाल में सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया गया है। यदि गुणवत्ता में कहीं गड़बड़ी है तो जांच कराई जाएगी।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम