{"_id":"604a45f58ebc3e76a1220ca3","slug":"etah-news-arm-etah-rm-etah-etah-bus-depo-aligarh-depo-etah-news-agr484212561","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम ने डिपो की बस में पकड़े बिना टिकट यात्रा कर रहे पांच लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम ने डिपो की बस में पकड़े बिना टिकट यात्रा कर रहे पांच लोग
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ बाईपास पर आरएम के स्क्वैड ने डिपो की बस यूपी 82 टी 7572 की चेकिंग की। बस में पांच यात्री बिना टिकट मिले। इस पर एआरएम ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है।
डिपो की बसों में राजस्व चोरी कम नहीं हो रही है। वहीं रूट पर तैनात यात्री निरीक्षकों द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर आरएम परवेज खान बुधवार को स्क्वैड के साथ चेकिंग के लिए निकले। जहां अलीगढ़ बाईपास पर डिपो की बस एटा से दिल्ली की ओर जाती मिली। स्क्वॉयड द्वारा बस की चेकिंग की गई। जहां पांच यात्री बस में बिना टिकट यात्रा करते मिले। आरएम के स्क्वॉइड ने इसकी जानकारी एआरएम राजेश यादव को दी। जहां उन्होंने परिचालक अर्जुन सिंह की संविदा समाप्त की है।
एआरएम राजेश यादव ने बताया है कि डिपो की बस एटा से आनंद विहार जा रही थी। आरएम स्क्वैड ने बस की पड़ताल की। बस में पांच यात्री बिना टिकट यात्रा करतेे पाए गए। सूचना पर परिचालक की संविदा समाप्त की गई है।