फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news ahilliya bai holker

Etah News: अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर पोता काला रंग, हंगामा

Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
etah news ahilliya bai holker
सकरौली के गांव मोहनपुर में अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोतने के बाद तनाव को देखते हु
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गांव के प्रवेश मार्ग पर लगे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोत दिया। सुबह ग्रामीणों ने इसे देख तो हंगामा शुरू कर दिया। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव में तनाव का माहौल है। वहां पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मोहनपुर गांव में बघेल बिरादरी की आबादी ज्यादा है। 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती थी। इस मौके पर गांव के प्रवेश मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास लोकमाता का बोर्ड लगाया गया। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने इस पर काला रंग पोत दिया। मंगलवार की सुबह लोग गांव में टहलने निकले तो बोर्ड का हाल देख आक्रोशित हो गए। घटना के विरोध में गांव के लोग हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। थाना प्रभारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीण मनीराम बघेल, जीवाराम बघेल, शैतान सिंह बघेल, नूर सिंह बघेल, श्याम सिंह बघेल और रामशंकर बघेल आदि ने आरोपियाें की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसएचओ का कहना है इस सबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। जल्द ही आराेपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
घटना के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जलेसर। मोहनपुर में लोकमाता देवी महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोतने के विरोध में भाजपा जिला कार्य समिति की सदस्य और नीलम प्रजापति के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि लोकमाता के साइन बोर्ड पर कालिख पोतना अक्षम्य अपराध है। जिन व्यक्तियों ने इस ओछी हरकत को अंजाम दिया है उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार, विनोद कुमार धनगर, राकेश धनगर, विनोद कुमार, अनिल कुमार धनगर, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल प्रधान, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।

सकरौली के गांव मोहनपुर में अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोतने के बाद तनाव को देखते हु

सकरौली के गांव मोहनपुर में अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोतने के बाद तनाव को देखते हु

सकरौली के गांव मोहनपुर में अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोतने के बाद तनाव को देखते हु

सकरौली के गांव मोहनपुर में अहिल्याबाई होल्कर के बोर्ड पर काला रंग पोतने के बाद तनाव को देखते हु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed