फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Mid-day meal is not being prepared in schools, notice to 6 principals

एटा: स्कूलों में नहीं बन रहा मध्याह्न भोजन, 6 प्रधानाचार्यों को नोटिस

Wed, 28 Sep 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन में लापरवाही और मनमानी बरती जा रही है।इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने 7 दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बनवाया है।इसी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पवाह में भी दो दिन से एमडीएम नहीं बना है।

विज्ञापन
Etah: Mid-day meal is not being prepared in schools, notice to 6 principals

विस्तार

जलेसर। सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन में लापरवाही और मनमानी बरती जा रही है। जलेसर और अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के छह विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जा रहा। इस पर सभी के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा छह से आठवीं तक 396 बच्चे पंजीकृत हैं। इस विद्यालय में बच्चों के लिए दो दिन से एमडीएम नहीं बना है। जिस पर बीएसए द्वारा नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

वहीं नगर के ही एमजीएम इंटर कॉलेज में कक्षा छह से आठवीं तक 179 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें एमडीएम बनने की सूचना 17 दिन से विद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। जलेसर ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय सिरगवां के प्रधानाध्यापक को भी नोटिस भेजा गया है। जबकि अवागढ़ ब्लॉक के गांव अंबररपुर के प्राथमिक विद्यालय में कुल 10 बच्चे ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने 7 दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बनवाया है। इसी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पवाह में भी दो दिन से एमडीएम नहीं बना है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय दोपहिया के प्रधानाध्यापक को भी एमडीएम की सूचना न दिए जाने पर नोटिस भेजा गया है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन की सूचना न दिए जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। सभी संबंधित प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed