फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Licenses of five fertilizer shops suspended due to irregularities

एटा: अनियमितताएं मिलने पर खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Wed, 02 Nov 2022 09:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Etah: Licenses of five fertilizer shops suspended due to irregularities
एटा। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया था। जिसमें ओवररेट समेत कई अनियमितताएं मिलने पर कृषि विभाग ने पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया था, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। मलावन स्थित सुनहरी खाद भंडार पर खाद को निर्धारित से अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था। जिस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं अवागढ़ स्थित पवन खाद भंडार, अलीगंज स्थित कौशल खाद भंडार, आशीष खाद भंडार व बसुंधरा स्थित उमा बीज भंडार पर स्टॉक में पीओएस मशीन से अंतर पाया गया। वहीं अभिलेख प्रस्तुत करने में ये विक्रेता असमर्थ रहे। इस पर इन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed