फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Leaked water pipeline at Kailash Ganj Tiraha was not fixed

एटाः कैलाश गंज तिराहा पर लीकेज हुई पानी की पाइप लाइन नहीं हुई ठीक

Sat, 05 Nov 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Etah: Leaked water pipeline at Kailash Ganj Tiraha was not fixed
कैलाशगंज पर लीकेज पानी की पाइपलाइन को ठीक करने के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित कैलाश गंज तिराहा पर पिछले दो दिन से पानी की पाइपलाइन लीकेज हो रही है, जिसकी वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या को ठीक कराने के लिए नगर पालिका ने खोदाई कराई लेकिन उसके बाद अभी तक पाइपलाइन को सही नहीं करा पाया है। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका परिषद की ओर से शुक्रवार को कैलाश गंज तिराहा पर पानी की पाइपलाइन लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए खोदाई कराई गई थी। खोदाई कराने के बाद पता चला कि सीवर लाइन पड़ने के दौरान जल निगम ने पाइप में लकड़ी का गट्टा लगाकर पाइप को रोक दिया था।
विज्ञापन

वहीं लकड़ी गलने की वजह से पानी लीकेज होने लगा। पानी अधिक लीकेज होने की वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। लेकिन नगर पालिका अभी तक लीकेज को ठीक नहीं कर पाया है। वहीं लोगों को इस तिराहा से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग...
नगर पालिका परिषद की ओर से शुक्रवार को पानी की पाइपलाइन की लीकेज को सही करने के लिए खोदाई कराई थी, लेकिन अभी तक गड्ढे को बंद नहीं किया गया है। जिससे चार पहिया वाहन निकलने में काफी दिक्कत हो रही है।
- मोहम्मद शमीम, कैलाश गंज तिराहा
नगर पालिका परिषद की ओर से पानी की पाइपलाइन ठीक करने के गड्ढा खोदा गया है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
- अभिषेक कुमार, कैलाश गंज
कैलाश गंज तिराहा पर पानी की पाइपलाइन लीकेज हो गई है। उसे ठीक कराया जा रहा है। रविवार को इसे ठीक कराकर गड्ढा भर दिया जाएगा।
- एसके गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed