{"_id":"67ab59993d91d583eb09f4e5","slug":"etah-jailor-pradeep-sexually-harassed-girl-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेलर का घिनाैना काम...शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, युवती ने मचाया शोर; तब टूटी अधिकारियों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेलर का घिनाैना काम...शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, युवती ने मचाया शोर; तब टूटी अधिकारियों की नींद
Tue, 11 Feb 2025 07:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:40 PM IST
सार
वार्डर के आरोप पर अधिकारियों ने जांच की, लेकिन तथ्य नहीं सामने आने की बात कहकर जांच को खत्म कर दिया। अब युवती के सामने आने के बाद एकबार फिर से आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन
एटा जेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिला जेल के जेलर की कार्यशैली और चरित्र पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक महीने पहले वार्डर ने अय्याशी के आरोप लगाए थे। जांच में इनको नकारते हुए वार्डर पर ही कार्रवाई कर दी गई थी। अब एक युवती ने सोमवार शाम जेलर के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया। इस पर उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला कारागार में तैनात जेल वार्डर राजीव कुमार ने 21 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने चार वीडियो अपलोड किए थे। जेलर प्रदीप कुमार कश्यप पर अय्याशी, उत्पीड़न करने और छुट्टी न देने के आरोप लगाए। परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें एक लड़की का जिक्र किया था कि जेलर ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच कराई। आगरा जेल अधीक्षक ने मामले की जांच की। वार्डर की ओर से आरोपों के संबंध में साक्ष्य ना मिलने की बात कहकर मामला खत्म कर दिया और वार्डर को जिला कारागार कासगंज भेज दिया गया।
अब यह लड़की ही खुलकर सामने आ गई है, जो कह रही है कि शिकायतें करने पर भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। मजबूरन उसने सोमवार शाम जेलर के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया। इस हंगामे से जेलर के साथ ही जेल प्रशासन की छवि भी धूमिल हुई है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि युवती ने आज तक कोई शिकायत नहीं की, जिस पर जांच या कार्रवाई की जाती। हंगामे के बाद मामला सामने आने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
जेल अधीक्षक आगरा हरिओम शर्मा ने बताया कि पूर्व के मामले में वार्डर आरोपों के संबंध में साक्ष्य नहीं दे सका था, वो मामला समाप्त हो चुका है। युवती द्वारा आरोप लगाए जाने का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया है। निर्देश मिलने पर इसकी जांच की जाएगी।