{"_id":"63442e93134cc07b7704add4","slug":"etah-farmer-fell-in-the-field-after-seeing-the-crop-ruined-by-rain-died-etah-news-agr549750824","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: बारिश से बर्बाद फसल देख खेत में गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: बारिश से बर्बाद फसल देख खेत में गिरा किसान, मौत
विज्ञापन
एटा। किसान शीलेंद्र फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAH
राजा का रामपुर (एटा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामनगर में बारिश से एक किसान की फसल बर्बाद हो गई। सोमवार को सुबह किसान खेत में पहुंचा तो बर्बाद फसल को देखकर वहीं अचेत होकर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई।
गांव रामनगर निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 37 वर्षीय भतीजे शीलेंद्र सिंह ने छह बीघा में धान की फसल की थी। जो खेत में कटी हुई पड़ी थी। तीन दिन से बारिश के कारण खेत में पानी भर गया और पूरी फसल डूब गई थी।
सोमवार की सुबह शीलेंद्र खेत पर फसल को देखने गए। फसल बर्बाद देख अचेत होकर गिर पड़े। पास में ही खड़े पंकज सहित अन्य लोगों ने उन्हें उठाया। तब तक उनकी मौत हो गई। राजा का रामपुर थानाध्यक्ष संजय राघव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि फसल को देख गिरने के बाद किसान की मौत हुई है। मौत की स्पष्ट वजह पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।