{"_id":"63befa5b5cf37415af30033a","slug":"etah-etah-news-agr5600634119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बार चुनाव पर आपत्ति, एल्डर्स कमेटी ने की खारिज, पूरे दिन रहा संशय, 12 जनवरी को मतदान का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बार चुनाव पर आपत्ति, एल्डर्स कमेटी ने की खारिज, पूरे दिन रहा संशय, 12 जनवरी को मतदान का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज(एटा)। बार एसोसिएशन चुनाव पर बुधवार को अचानक आशंका के बादल मंडरा गए। कुछ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने को लेकर चुनाव को असांविधानिक बताते हुए आपत्ति जता दी गई। हालांकि एल्डर्स कमेटी ने आपत्ति को खारिज कर निर्धारित दिन के अनुसार बुधवार को ही मतदान कराने का एलान किया है।
चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतदान के लिए बुधवार का दिन तय है। इस बीच बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अंबरीष सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव असंवैधानिक रूप से हो रहा है। 9 अधिवक्ताओं को शामिल नहीं किया गया है। इस संबंध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने सभी 9 अधिवक्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। आपत्ति के साथ उन्होंने एल्डर्स कमेटी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर एल्डर्स कमेटी की कई दौर की बैठकें की गईं। इसके बाद चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडेय ने कहा कि 12 जनवरी को सुबह 11 बजे बार सभागार में मतदान कराया जाएगा। इसमें 73 मतदाता ही मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह राठौर ने कहा कि कमेटी एवं चुनाव अधिकारी के मध्य हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 9 अधिवक्ताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया है। वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा, महेंद्र सिंह शाक्य जबकि सचिव पद पर वेद प्रकाश यादव तथा अनिल कुमार अवस्थी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
वंचित अधिवक्ता देंगे धरना
मतदान प्रक्रिया से वंचित किए गए अधिवक्ताओं ने धरना देने का एलान किया है। एसडीएम और सीओ को इस संबंध में पत्र भी सौंपा। कहा कि बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेश की अवहेलना कर अवैध रूप से चुनाव कराया जा रहा है। इसके विरोध में बार भवन के सामने 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से धरना देंगे।